लंबित वेतन, वेतन वृद्धि और अन्य बकाया भुगतान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मियों ने गुरुवार को अपनी हड़ताल समाप्त कर दी। तीन माह का लंबित वेतन शीघ्र भुगतान करने के आश्वासन के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने पुनः अपने कार्यों में योगदान दे दिया, जिससे प्रभावित स्वास्थ्य सेवाएं फिर से पटरी पर लौट आई हैं।