पातेपुर के शेरपुर शंकरदास हनुमान मंदिर में श्री गणेश प्रतिमा स्थापना को लेकर महायज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ को लेकर शुक्रवार की सुबह 11 बजे के करीब 551 कन्याओं द्वारा भव्य कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा के लिए पहलेजा से पवित्र गंगाजल मंगा कर ख़ोरमपुर मठ पर रखा गया था। जहां से कन्याएं कलश में जल लेकर 4 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर यज्ञ मंडप पहुंची थी।