ललितपुर: ललितपुर में पुलिस आरक्षी परीक्षा छूटने के बाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में चढ़ने के लिए अभ्यर्थियों में मची अफरा-तफरी
ललितपुर में सोमवार को आयोजित पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा का पेपर दोपहर के समय संपन्न होने के बाद रेलवे स्टेशन पर घर लौटने के लिए अभ्यर्थियों की भारी भीड़ दिखाई दी।भीड़ को संभालने के लिए भले ही पुलिस तैनात रही।परंतु स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल बना रहा।पंजाब मेल ट्रेन में घर जाने की जल्दबाजी में अभ्यर्थी जनरल कोच के साथ स्लीपर एवं एसी कोच में मैं जबरन घुस गए।