सीतामऊ: मंदसौर: बाबा रामदेव मंदिर कोसी में भभूति लगाकर हट योगी ने चारों तरफ अग्नि जलाकर की तपस्या
मंदसौर जिले के कोचवी स्थित बाबा रामदेव मंदिर में योगी कुंभनाथ महाराज की हठयोग तपस्या का वीडियो वायरल हुआ है। 40 डिग्री तापमान में भभूति लगाकर चारों ओर अग्नि के बीच साधना की जा रही है। यह तपस्या 21 दिनों तक चलेगी, जिसका उद्देश्य देश में सुख-शांति और खुशहाली की कामना बताया गया है।