बांसवाड़ा: कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पारिवारिक कोर्ट में 7 साल बाद टूटा अहंकार, कोर्ट की मध्यस्थता से दंपति फिर साथ आए
पति-पत्नी ने पारिवारिक न्यायालय में समझौते के जरिए अपने रिश्ते को नई शुरुआत दी। जानकारी के अनुसार संदीप आमेटा और निशा आमेटा का विवाह 21 अप्रैल 2015 को हुआ था। शादी के कुछ समय बाद तक सब सामान्य रहा, लेकिन वैचारिक मतभेद बढ़ने पर दोनों अलग रहने लगे। उनका एक 9 वर्षीय बेटा पार्थ भी है। मामला बढ़ते-बढ़ते कोर्ट तक पहुंच गया,जहां पति ने तलाक की अर्जी दी थी।