सबलगढ़: के ग्रामीण अंचल के 10 गांवों में 30-70 ग्राम के ओले गिरे, गेहूं व लहसुन की फसल को हुआ नुकसान
सबलगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार शाम अचानक मौसम बदलने से तेज बारिश, हवा और ओलावृष्टि हुई। इससे किसानों की गेहूं और लहसुन की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे वे चिंतित हैं किसानों के अनुसार, तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल गिर गई है। फसल पकने की स्थिति में होने के कारण दानों के पतले होने और पैदावार में भारी कमी आने की आशंका बनी हुई है