डुमरांव: मनोज तिवारी बोले- 60-70 लोगों ने लाठी-डंडों से मेरे काफिले का पीछा किया, मोकामा जैसी हो सकती थी घटना
Dumraon, Buxar | Nov 2, 2025 डुमरांव के अरियांव ब्रह्म बाबा स्थान के समीप भाजपा सांसद सह भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी पर हमला किया गया। हमले का आरोप लगाते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि करीब 60-70 लोग हाथ में लाठी डंडा लेकर 150 मीटर तक उनके काफिले का पीछा किए। उन्होंने शनिवार की देर रात्रि 11 बजे एक वीडियो के दौरान अंदेशा जताते हुए बताया कि रोड शो में हमारे भी 1000 से अधिक समर्थक थे।