मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) में एक गर्भवती महिला एवं उसके नवजात शिशु की मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के दुद्धी निवासी सेराज अहमद की पत्नी खुशबू निशा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार खुशबू निशा इन दिनों अपने मायके गढ़वा जिले के श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के चेचरिया गांव में रह रही थी