कुदरा नगर के वार्ड एक निवासी चंदन सिंह के घर का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने नगदी और जेवरात सहित लगभग 8 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया है,दूसरी घटना वार्ड 8 की बताई जा रही है जहां बीते रविवार को चोरी की घटना हुई,कुदरा थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने मंगलवार की रात्रि 10:30PM बजे फोन पर कहा वार्ड 1में चोरी की घटना हुई है,दूसरे घटना के लिए कोई आवेदन नहीं दिया गया है।