फतेहपुर: थरियांव के NH2 में ट्रक की भिड़ंत में एक ट्रक पर सवार महिला की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों का रहा बुरा हाल
गाजीपुर जिले के जमानिया थानां क्षेत्र के चक मदनी नम्बर 2 निवासी चालक सुजीत राय की 42 वर्षीय पत्नी मंजू राय जो उसके साथ में नोएडा जा रही थी। ट्रकों की भिड़ंत में उसके सिर में गंभीर चोट आने कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को एंबुलेंस से मोर्चरी भेज दिया। और वाहन को क्रेन से किनारे करा यातायात सुचारू रूप से चालू कराया।