खुर्जा: खुर्जा देहात थाना परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की मीटिंग का आयोजन
थाना खुर्जा देहात परिसर में आगामी त्यौहार के मद्दे नज़र सुरक्षा व्यवस्था हेतु शांति समिति की मीटिंग का आयोजन किया गया, इस दौरान खुर्जा थाना देहात पर खुर्जा एसडीएम प्रतीक्षा पांडे व खुर्जा क्षेत्राधिकारी विकास सिंह चौहान द्वारा ग्राम व दोनों समुदाय के धर्म गुरुओ के साथ बैठक की गई और त्योहारों को शांति सद्भाव से मनाने की अपील की, बैठक बुधवार शाम 4:00 बजे हुई।