खुर्जा: खुर्जा देहात क्षेत्र में लालपुर चित्तौला के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो पॉटरी मजदूरों को रोंदा, दोनों की हुई मौत
खुर्जा देहात क्षेत्र में लालपुर चित्तौला गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक पर सवार दो पॉटरी मजदूरों को रौंद दिया, जिससे हादसे में दोनों की मौत हो गई, बताया गया कि गांव वाजिदपुर निवासी शारिक और मुजाहिद बाइक पर सवार होकर जा रहे कि यह हादसा हो गया जिसमें उनकी मौत हो गई, हादसा बुधवार सुबह 11:00 बजे होना बताया गया है।