उधवा: प्राथमिक विद्यालय सरफराजगंज में सीआरपी की उपस्थिति में स्कूली बच्चों के बीच बांटे गए स्कूल किट
उधवा प्रखंड क्षेत्र के उत्तर सरफराजगंज पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय सरफराजगंज में बुधवार को पूर्वाह्न करीब 10 बजे सीआरपी बाबूलाल मंडल की उपस्थिति में स्कूली बच्चों के बीच स्कूल किट का वितरण किया गया। इस दौरान सीआरपी बाबूलाल मंडल एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुमित्र कुमार दास ने दर्जनों से स्कूली बच्चों के बीच स्कूल किट का वितरण किया।