मथुरा: गांव परखम के राजकीय इंटर कॉलेज में बच्चों के विकास एवं कैरियर के लिए लगाया गया मेला, बच्चों को किया गया जागरूक
बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं कैरियर के लिए गांव परखम में मेला लगाया गया यह मेला पंख पोर्टल के तहत आयोजित किया गया ।सोमवार की सुबह 10:00 बजे राजकीय इंटर कॉलेज में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई तो शिक्षकों ने बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित कर जागरूक किया और बच्चों का प्रोत्साहन बढ़ाया।