सगड़ी: अजमतगढ़ में विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने वृक्षों का बताया महत्व
आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत अजमतगढ़ में शुक्रवार को भाजपा के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस एवं सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । यह कार्यक्रम भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव के देखरेख में संपन्न हुआ । कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक परिसर में सघन पौधारोपण किया, जिसमें फलदार वृक्षों में आम, अमरूद व अन्य शामिल रहे।