ग्वालियर गिर्द: एमपी के ग्वालियर में पहली ही रात पति को छोड़कर भागी नवविवाहिता, छत से ग्रिल के सहारे उतरी; पति ने रखने से किया इनकार
शादी की पहली ही रात पत्नी नम्रता अपने पति जितेंद्र जोशी को छोड़ कर भाग निकली।घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सिंधिया नगर की है।पत्नी की इस हरकत से परेशान पति SP ऑफिस पहुंचा और अपने जीवन को संकट में बताते हुए पत्नी से मुक्ति दिलाने की मांग की।जितेंद्र के मुताबिक उसका घर संसार बसने से पहले ही उजड़ गया वो जिसे अपना जीवनसाथी बनाकर लाया था वो पहली रात भाग निकली।