मंदसौर: ग्राम गुराडिया देदा से लापता 3 बालिकाएं मनासा बस स्टैंड से सुरक्षित मिलीं, पुलिस ने किया दस्तयाब
मंदसौर यशोधर्मन थाना क्षेत्र के ग्राम गुराडिया देदा से तीन नाबालिक बालिकाएं लापता हो गई थी घटना के बाद से ही परिवार एवं पुलिस ढूंढ रही थी पर पुलिस ने मनासा बस स्टैंड से सुरक्षित तीनों बालिकाओं को दस्तयात किया,घटना के बाद समाज जन एवं गांव के लोगों ने एकत्रित होकर SP एवं थाना प्रभारी एवं ढूंढने वाली टीम का स्वागत सम्मान भी किया,