मंदसौर: श्री पशुपतिनाथ जी के भंडार से 26 लाख से ज़्यादा का दान निकला, दान पत्र में चांदी और सोने के आइटम मिले
मंदसौर गुरुवार को 4:00 मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री पशुपतिनाथ मंदिर की दान पात्र से प्राप्त दान राशि की गणना का कार्य दिनांक 16 एवं 17 अप्रेल 2025 को किया गया जिसमे पहले दिन 16 लाख 47 हजार 500 ₹ एवं दूसरे दिन 9 लाख 67 हजार 235 ₹ प्राप्त हुए। इस प्रकार दो दिन की गणना कार्य में 26 लाख 14 हजार 735 ₹ प्राप्त हुए।