भोगनीपुर: हलिया मोड़ के निकट पुलिस ने एक चोर को किया गिरफ्तार, उसके पास से एक पायल व 23 हजार रुपए मिले
मूसानगर थाना प्रभारी रीना गौतम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हलिया मोड़ के निकट से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक के पास से चोरी की एक पायल व 23 हजार रुपए मिले है। पकड़े गए युवक ने अपना नाम नयापुरवा गांव के ध्रुव सिंह बताया है। पुलिस ने सोमवार शाम करीब 3 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है।