डोमचांच: डोमचांच की 200 महिलाएं बनीं जंगल की प्रहरी, 90 एकड़ वन की संभाल रहीं जिम्मेदारी
डोमचांच प्रखंड के लक्ष्मीपुर गांव की करीब 200 महिलाएं पिछले पांच वर्षों से 90 एकड़ जंगल की सुरक्षा कर पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश कर रही हैं। महिलाओं का शुक्रवार को 11 बजे कहना है कि जंगल आने वाली पीढ़ियों की धरोहर हैं, इसलिए उनका संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है।