चंदिया: गौ संरक्षण को लेकर ग्रामीणों ने उठाई आवाज, सेमरहा नाला बांध के गहरीकरण व मरम्मत की मांग
उमरिया जिले के ग्राम लोढ़ा के ग्रामीणों ने गौ संरक्षण और चरागाह की व्यवस्था को लेकर कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण कुंजीलाल, फूलचंद, प्रियांस सहित बड़ी संख्या में लोगों ने गांव में बैठक कर सेमरहा नाला में बने बांध का गहरीकरण एवं मरम्मत कराने की मांग उठाई। उनका कहना है कि बांध की मरम्मत होने से चरागाह क्षेत्र में पानी की उपलब्धता बनी रहेगी