बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के कोईलवर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों में निर्दलीय प्रत्याशी रणविजय सिंह की पत्नी काजल सिंह ने अपने पति के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया। काजल सिंह ने बुधवार की दोपहर 3:00 बजे से शाम के 6:00 बजे तक मानिकपुर, राजापुर, पचरुखिया सहित दर्जनों गांवों का दौरा किया और स्थानीय लोगों से मुलाकात की।