गभाना: हाईवे पर दौरऊ नहर के पास दो बाइकों की भिड़ंत, हादसे में तीन लोग हुए घायल
गभाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रविवार शाम करीब चार बजे एक सड़क हादसे में होमगार्ड समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना दौरऊ नहर के पास स्थित गभाना फायर स्टेशन के निकट हुई, जहां दो बाइक आपस में टकरा गईं। जानकारी के अनुसार चंडौस के गांव इमलहरा निवासी और गभाना फायर स्टेशन पर तैनात होमगार्ड सुरेंद्र शर्मा ड्यूटी के लिए आ रहे थे।