नागौद: सतना जिले के मझगवा क्षेत्र मे अमहा नाला पुल पर बह रहा पानी, ग्रामीण हो रहे परेशान।
Nagod, Satna | Aug 21, 2026 चित्रकूट। मझगवां क्षेत्र के भरगवां-कैलाशपुर मार्ग पर बड़े देव बाबा मंदिर के समीप अमहा नाला में पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। पुल का मुहाना बंद होने के कारण पानी ऊपर से निकल रहा है, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।क्षेत्र के निवासियों ने आला अधिकारियो से कुछ समय के लिए मुहाना खोलने की खास अपील की है।