शाजापुर: बस स्टैंड ट्रैफिक पॉइंट पर नाली निर्माण से उड़ी धूल, लोग बेहाल
शाजापुर के बस स्टैंड ट्रैफिक पाइंट के पास चल रहा नाली निर्माण कार्य आमजन के लिए भारी परेशानी का कारण बन गया है। निर्माण के दौरान जेसीबी से खुदाई और मोरम डालने से पूरे क्षेत्र में धूल का गुबार छाया हुआ है।उड़ती धूल के कारण लोगों को खांसी और आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा।