स्याना: गढ़ बस स्टैंड के निकट सपा अल्पसंख्यक के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन
Siyana, Bulandshahr | Jul 1, 2026
गढ़ बस स्टैंड के निकट सपा अल्पसंख्यक के जिला अध्यक्ष ताहिर अली सैफी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने धूमधाम के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। बुधवार को दर्जनों कार्यकर्ता अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर एकत्रित हुए। जहां कार्यकर्ताओं ने एक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया।