बड़वानी शहर में सीवरेज लाइन कार्य में लापरवाही और गुणवत्ताहीन कार्य की खबरें सामने आ रही हैं। विधायक श्री राजन मण्डलोई ने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने इस मुद्दे पर कहा है कि सीवरेज लाइन डालने के लिए सीसी रोड को तोड़कर खुदाई की जा रही है, जिससे शहर का सीमेंट रोड खराब हो चुका है जिसके कारण राहगीरों ओर लोगों को परेशानी है।