हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर नौसहन में संजय पटेल के घर के पीछे लगभग 4 फीट लंबा एक विषैला कोबरा सांप रविवार को देखा गया। सांप दिखने के बाद परिवार और आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दी।