बदलापुर: बदलापुर में AIDSO के कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी
बदलापुर में गुरुवार को क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर एआईडीएसओ के कार्यकर्ताओं ने सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार पर छात्र-छात्राओं ने शहीद आज़ाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उक्त मौके पर मौजूद दिलीप कुमार ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद का जीवन संघर्ष, साहस और देशभक्ति का प्रतीक है तथा युवाओं के लिए आज भी प्रेरणास्रोत है।