सिवनी मालवा: बानापुरा में बच्ची का अपहरण करने वाले अज्ञात बदमाश नाकाम: ग्रामीणों की सूझबूझ से बची मासूम
सिवनी मालवा के इटारसी रोड पर ग्रामीणों और एक जनप्रतिनिधि की सतर्कता से एक मासूम बच्ची को अपहरण से बचा लिया गया। बिहार की रहने वाली बच्ची फिलहाल पूरी तरह सुरक्षित है। गुरुवार सुबह 10 बजे सिवनी मालवा थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर ने बताया कि बुधवार शाम बानापुरा रेलवे स्टेशन पर जब ट्रेन रुकी, तो बच्ची पानी लेने के लिए नीचे उतरी। इसी दौरान ट्रेन स्टेशन से रवाना ह