बांधवगढ़: खलेसर में मारपीट, तीन आरोपियों पर केस दर्ज... गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप
उमरिया के खलेसर क्षेत्र में मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़ित मनोज प्रजापति पिता बहोरी प्रजापति, उम्र 46 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11 खलेसर ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत के अनुसार, घर के बाहर खलेसर में मनोज प्रजापति और इतवरिया प्रजापति के साथ दूलीचन्द्र प्रजापति, करन प्रजापति और चंदन प्रजापति ने मारपीट की। मामला दर्ज हुआ है।