शाजापुर: कांजा संस्था में किसान शिविर आयोजित, 0% ब्याज ऋण योजना की जानकारी के साथ सदस्यता आवेदन फॉर्म बांटे गए
शाजापुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित की शाखा लालघाटी अंतर्गत कांजा संस्था में नवीन सदस्य भर्ती अभियान के तहत विशेष किसान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में किसानों को शासन और बैंक की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान कृषकों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर मिलने वाले कृषि ऋण के बारे में विस्तार से बताया गया