जबलपुर: ₹800 करोड़ का फ्लाईओवर बना खतरे का कारण, कंक्रीट गिरने से मचा हड़कंप, वीडियो आया सामने
जबलपुर। शहर में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किया गया फ्लाईओवर अब लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है। मंगलवार दोपहर 1 बजे अचानक फ्लाईओवर से कंक्रीट के बड़े-बड़े टुकड़े नीचे गिरने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि आसपास मौजूद लोगों की सतर्कता के चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन जमीन पर गिरे टुकड़ों का आकार देखकर