ग्वालियर गिर्द: लड्डू गोपाल को ढूंढ़ने आईजी ने बनाई SIT, 6 महीने से गायब है मूर्ति
2 युवतियों के आस्था के प्रतीक लड्डू गोपाल को खोजने के लिए IG ने संवेदनशील पुलिस कर्मचारियों की SIT गठित की है। 3 थानों की पुलिस अब लड्डू गोपाल की तलाश करेगी। IG अरविंद सक्सेना ने बताया कि विजया शर्मा की अपने लड्डू गोपाल में गहरी आस्था है, वो हमेशा इसको अपने साथ रखती है। 29 जनवरी को वो अपनी बहन के साथ महाराज बाडे गई थी।शापिंग के दौरान मूर्ति किसी जगह छूट गई।