कलेक्टर एस. जयवर्धन के सख्त निर्देश पर एसडीएम ललिता भगत के नेतृत्व में गठित टीम ने सहकारी समिति रेंवटी क्षेत्र में दबिश देकर धान के अवैध खेल का बड़ा खुलासा किया.ग्राम पंचायत चांचीडांड-2 निवासी व्यापारी घनश्याम गुप्ता के ठिकानों पर की गई जांच में प्रशासन भी हैरान रह गया। पहले उसकी दुकान की जांच की गई, जहां सब कुछ “साफ-सुथरा” दिखाया गया।