मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में मिला एक युवक का शव, 16 मई को घर से लापता हुआ था मृतक
कटघर थाना क्षेत्र में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप बीती 16 मई को विकास यादव घर से लापता हुआ था। परिजनों ने एक युवक पर घर से विकास यादव को बुलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। मृतक विकास यादव पीतल फर्म काम में करता था। मृतक विकास यादव सूर्यनगर पीतल बस्ती का रहने वाला बताया जा रहा है। मृतक विकास यादव की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया हैं।