फतेेहपुर: बाराबंकी में एक साथ उठीं परिवार की 4 अर्थियां, गूंजीं चीखें
बाराबंकी के झांसा गांव में उस समय माहौल और गमगीन हो गया, जब सड़क हादसे में जान गंवाने वाले एक ही परिवार के चार लोगों के शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे। शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम फैल गया। हर आंख नम थी और गांव का माहौल बेहद भावुक हो गया।