आरा: निर्मलपुर गांव में जख्मी लावारिस महिला को वार्ड सदस्य मनीष सिंह और पुलिस की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
Arrah, Bhojpur | Sep 9, 2025 निर्मलपुर गांव में पिछले कई दिनों से एक लावारिस महिला जख्मी हालत में रह रही थी। जिसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। आज गांव के रहने वाले वार्ड सदस्य मनीष सिंह के मदद से पुलिस को बुलाया गया मौके पर पुलिस पहुंची और अपनी गाड़ी से जख्मी हालत में महिला को सदर अस्पताल ले गई। जहां पर समाजसेवी मनीष सिंह की मदद से महिला का इलाज कराया गया।