आरा: पकड़ी बाजार के समीप घर जा रही महिला को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, घायल महिला को आरा सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Arrah, Bhojpur | Sep 9, 2025 नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी मोहल्ला निवासी सत्येंद्र कुमार की पत्नी कुसुम देवी बाजार कर घर जा रही थी तभी तेज गति से आ रहे स्कार्पियो ने महिला को टक्कर मार दिया जिस महिला बुरी तरह से घायल हो गई घायल महिला को परिजन द्वारा इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है।