रूड़की: नेहरू स्टेडियम के पास सड़क पर खुलेआम लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में नेहरू स्टेडियम के पास लड़ाई झगड़ा करने वाले आस मोहम्मद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल आस मोहम्मद लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आस मोहम्मद को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माना। इतना ही नहीं पुलिस ने आस मोहम्मद पर शांति व्यवस्था भंग करने पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।