खालवा: 2 दिन आंधी का दौर, तीसरे सप्ताह में मानसून दे सकता है दस्तक ,जिले में अल नीनो का असर, बुआई में जल्दबाजी न करें किसान
खंडवा प्री- मानसून की गतिविधियों के साथ ही जून की शुरुआत हो चुकी है। यह गर्मी और बारिश दोनों के मिले-जुले मौसम का महीना है। इसी माह में मानसून भी दस्तक देता है। जिले में भी जून के तीसरे सप्ताह में मानसून दस्तक दे सकता है। तीसरे सप्ताह में महाराष्ट्र तक मानसून का आगमन हो जाएगा, महाराष्ट्र तक स्थिति बन जाएगी। इससे 15 से 18 जून के बीच जिले में मानसून आ जाएगा।