डलमऊ: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर डलमऊ के गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब
डलमऊ में सोमवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर गंगा घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने ब्रह्ममुहूर्त से गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया और मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने तीर्थ पुरोहितों को दान-दक्षिणा देकर आशीर्वाद भी