फुलवारी: बकरीद को लेकर फुलवारी शरीफ के बाजारों में बढ़ी रौनक, शांतिपूर्ण पर्व के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद
Phulwari, Patna | May 27, 2026 फुलवारी शरीफ में ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व के मद्देनजर बाजारों और प्रमुख इलाकों में भीड़ काफी बढ़ गई है। मुस्लिम समुदाय में त्योहार को लेकर भारी उत्साह है और लोग खरीदारी व कुर्बानी की तैयारियों में जुटे हैं। पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।