निघासन: दुबहा और खैरानी के बीच बाइक सवार तीन लोगों को ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर, एक की इलाज के दौरान हुई मौत, दो घायल
निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत रकेहटी गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र ओमप्रकाश अपने दो साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर दुबहा से अपने घर वापस जा रहा था। रास्ते में दुबहा और खैराहनी के बीच तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी थी। इलाज के दौरान अनिल कुमार की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।