धरियावद: धरियावद के सलूंबर मार्ग पर हुआ सड़क हादसा, एक युवक की मौत और 3 घायल
धरियावद के सलूम्बर मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी वही 03 गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए 108 की सहायत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरियावद पर लाया गया। जहाँ 02 गम्भीर रूप से घायल को रैफर किया गया। सूचना मिलने पर थानाधिकारी धरियावद मौके पर पहुंचे व घटनास्थल का निरक्षण किया। सूचना मिलने पर परिजन व ग्रामीण भी अस्पताल पहुंचे।