पिछोर: पिछोर में श्रीमद् भागवत कथा और 51 कन्याओं के विवाह सम्मेलन के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई
पिछोर नगर में स्थित स्वामी ब्रह्मानंद आश्रम पर श्रीमद् भागवत कथा एवं 51 कन्याओं के सामूहिक सर्वजातीय आदर्श विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया, जिसमें पूरे नगर ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मंगलवार शाम लगभग 5:00 बजे कलश यात्रा नगर की गायत्री मंदिर से प्रारंभ हुई। डीजे एवं बैंड बाजों के साथ निकाली गई।