बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे इटारसी के वार्ड क्रमांक 22 में शक्ति केंद्र क्रमांक 6 में आयोजित SIR अभियान के समाधान शिविर में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ल एवं मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे शामिल हुए उन्होंने नागरिकों की मतदाता सूची सुधार एवं नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के उद्देश्य से BLO चर्चा कर लोगों की समस्याओं को जाना।