कोरांव: बड़ोखरा में बेलन नहर में मिला युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, एसीपी मेजा ने घटना का किया निरीक्षण
कोरांव थाना क्षेत्र के बड़ोखरा गांव में बेलन मुख्य नहर से रविवार शाम करीब 7 बजे एक 25 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान बड़ोखरा निवासी हरिपाल सिंह के पुत्र रबी उर्फ बबलू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रबी उर्फ बबलू शनिवार शाम से लापता था। वह अपने कुछ दोस्तों के साथ घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा।