शनिवार सुबह 10 बजे प्रखंड क्षेत्र के गांवों एवं नगर इलाकों में सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि और पति की लंबी उम्र की कामना के साथ श्रद्धा एवं भक्ति भाव से वट सावित्री व्रत किया। महिलाओं ने निर्जला एवं फलाहार व्रत रखकर विधि-विधान से बरगद के वृक्ष की पूजा-अर्चना की।