नगर निगम सहारनपुर के पार्षद व कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर की पहल पर पुल कंबोह स्थित दो मंजिला मस्जिद के पास की जर्जर सड़क अब नई सीसी सड़क में तब्दील हो गई है। करीब 25 साल पुरानी इस सड़क पर आए दिन हादसे होते थे। मंसूर बदर की लगातार कोशिशों के बाद निगम ने सड़क का पुनर्निर्माण कराया।